बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता दबंगों ने बुजुर्ग के ऊपर लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी कपिल ने पुलिस को दी दी गई तहरीर में बताया कि उसका पिता बल्लू यादव खेतो की तरफ जा रहे थे। तभी घर के समीप भूषण यादव, सुरेद्र पाल, शिवप्रकाश ने उसे घेर लिया। उसके ऊपर डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे बल्लू बेहोश हो गया। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनो को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उक्त हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूरे इलाके में उनका आतंक रहता है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आ...