हापुड़, जून 10 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अट्टा धनावली में एक बुजुर्ग ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही दो लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, ईंट फेंककर हमला करने और तमंचा तानकर भयभीत करने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। गांव अट्टा धनावली निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग ओमपाल सिंह हून ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मई की रात गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। रात करीब 11 बजे वह गांव के कुछ लोगों के साथ जनरेटर चालू करने का प्रयास कर रहे थे ताकि उनके मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे फिर से संचालित हो सके। यह भी पढ़ें- ​​घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, हत्या की धमकी इसी दौरान गांव का कविकांत उर्फ सो...