रुडकी, जनवरी 29 -- कस्बे के मानक चौक मोहल्ले में लेनदेन विवाद में बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। बुजुर्ग राजकुमार गाबा पर अरुण कुमार नाम के एक युवक ने लेनदेन को लेकर 26 जनवरी को सुबह करीब 8:30 बजे जान से मारने की नीयत से चाकू से गले पर वार कर दिया था। हमले से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित की बेटी स्वाती भाटिया ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। बुधवार द...