गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थानाक्षेत्र के गगन विहार में पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में एसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गगन विहार निवासी सूरज ने बताया कि 13 फरवरी की शाम को उनके पिता राजू अपने घर में भजन सुन रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी शीशपाल ने पिता के साथ गाली-गलौज की। पिता ने विरोध किया तो शीशपाल और उसका बेटा निखिल घर में घुस गए। दोनों ने उसके पिता पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में पिता का सिर फूट गया। शोर शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद वह घायल को लेकर चौकी पहुंचे, लेकिन चौकी से उन्हे थाने भेज दिया गया। पीड़ित का कहना है कि उसके पिता का फिलहाल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूरज के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.