नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कंझावला इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 30 हजार रुपये नहीं लौटाने पर अपने दामाद की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविववार को आरोपी ससुर को कंझावला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि 30 वर्षीय अगलू अपनी पत्नी सविता के साथ कंझावला इलाके में रहता था। अगलू ने अपने ससुर दिनेश से 30 हजार रुपये उधार लिए थे, लेकिन लौटा नहीं रहा था। इसी मुद्दे पर ससुर-दामाद के बीच झगड़ा होता रहता था। बताया जाता है कि 16 मार्च को दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इसी दौरान दिनेश ने अपने दामाद के सिर पर डंडे से कई वार कर फरार हो गया। सविता ने गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान इलाज के दौरान अगलू की मौत हो गई।इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी...