नई दिल्ली, मार्च 13 -- गुजरात के सूरत में पारिवारिक अदालत परिसर में 75 वर्षीय एक व्यक्ति ने अलग रह रही अपनी पत्नी पर कथित तौर पर तेजाब जैसा तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। बाद में, आरोपी ने खुद भी जहर खा लिया। उमरा थाना निरीक्षक जे.ए. राठवा ने बताया कि दंपति भरण-पोषण संबंधी एक मामले के सिलसिले में अदालत आया था। उन्होंने कहा कि आरोपी का अलग रह रही 61 वर्षीय पत्नी के साथ मुकदमों का लंबा इतिहास है। राठवा ने कहा कि यह घटना पारिवारिक अदालत के कक्ष संख्या छह में हुई। पति-पत्नी 2017 से अलग रह रहे हैं। अधिकारी के अनुसार, तेजाब जैसा तरल पदार्थ फेंकने के बाद उस व्यक्ति ने जहर खा लिया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जबकि महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने कहा कि विगत में, अदालत ने व्यक्ति के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.