अयोध्या, अप्रैल 4 -- बाबा बाजार/मवई, संवाददाता। बाबाबाजार थाना क्षेत्र के सुनवा गांव में इंसान अली (60) ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि बजुर्ग के पूरे शरीर में एक वर्ष से जलन जैसी एक परेशान करने वाली बीमारी थी। इसलिए दर्द के आगे हारकर खुद ही चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली, हालांकि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। परिजन के मुताबिक शुक्रवार की रात में भोजन के बाद सभी सो गए, लेकिन इंसान अली को नींद नहीं आई। पड़ोसियों ने बताया कि वे शनिवार सुबह लगभग 3:30 बजे ही चारपाई छोड़ दरवाजे पर घूम रहे थे, लेकिन जब बहू 4:30 बजे उठी तो देखा ससुर चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हैं और पास में चाकू पड़ा था। ससुर का गला रेता देख बहू चीखने लगी। बेटे जुबेर की मानें तो यह दर्द स...