रुडकी, मई 5 -- लक्सर। राजपुर गांव निवासी वरिष्ठ नागरिक लखविंदर सिंह ने जौलीग्रांट के एक हॉस्पिटल में तैनात एक चिकित्सक के सहायक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य महानिदेशक को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह मंगलवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन लेने पहुंचे तो वहां मौजूद सहायक संदीप कुमार ने टोकन देने से इनकार कर दिया और कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...