कुशीनगर, मार्च 25 -- बरवा रतनपुर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर स्थित दुकान के बुजुर्ग दुकानदार और उसके बेटे को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पीआरवी को दिया। पुलिस कुछ युवकों को अपने गिरफ्त में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खजुरी बाजार के जवाहिर गोंड मंगलवार के दोपहर गांव के ही मेहंदिया मोड़ में स्तिथि एक चौराहे पर एक गुमटी में अपना दुकान चला रहे थे। कुछ युवक समान की खरीदारी कर कम पैसे दे रहे थे, उसी को लेकर कहा सुनी होने लगी। इसको लेकर जवाहिर गोंड को युवक बेरहमी से पीटाई करने लगे। शोर-शराबा सुनकर जवाहिर के पुत्र मिंटू पहुंचा तो मनबढ़ों ने मिंटू को भी बेरहमी से पीटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.