लखीमपुरखीरी, जून 4 -- मैलानी। सुरजनपुर निवासी बुजुर्ग दम्पति का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड हड़पकर बैंक साढ़े छह लाख निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थनपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड रेलकर्मी रामपत का बैंक खाता स्टेट बैंक में संचालित है। इस खाते पर उनकी सर्विस पेंशन आती है। बीते नवंबर में उनका फोन और एटीएम कार्ड खो गया था। बीमारी होने के कारण रामपत और उनके परिजनो ने इस पर कोई ध्यान नही दिया। रामपत के खोये फोन पर यूपीआई भी चल रहा था। मोबाइल फोन और एटीएम पाने वाले ने इसका फायदा उठाते हुए छह माह के दौरान एटीएम और यूपीआई के माध्यम से 6 लाख 43 हजार रूपये विड्राल कर लिये। जब रामपत की पत्नी कलावती बैंक में पैसा निकालने गई तो इस धोखाधड़ी का पता चला। रामपत की पत्नी कलावती ने स्थानीय थाना ...