गाज़ियाबाद, नवम्बर 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर एफ-ब्लॉक में गुरुवार को दिनदहाड़े बैंककर्मी बनकर आए बदमाश ने डीटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी पर चाकू से वार कर दिए। चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर दौड़े तो बदमाश घायल वृद्धा की चेन और कुंडल लूटकर फरार हो गया। घटनास्थल पर एक हेलमेट भी पड़ा मिला, जिससे घटना में अन्य बदमाशों के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बदमाश जीवन प्रमाणपत्र नवीनीकरण के बहाने घर में घुसा था। कविनगर एफ-ब्लॉक में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पास जीडीए फ्लैट में रहने वाले 72 वर्षीय नरेंद्र शर्मा दिल्ली परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हैं और पत्नी मधु शर्मा के साथ रहते हैं। उनका बेटा पीयूष शर्मा परिवार के साथ दुबई में रहता है, जबकि शादीशुदा बेटी शिप्रा मुरादनगर में रहती है। नरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.