फतेहपुर, अप्रैल 2 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती कालोनी में बुजुर्ग को लाठी डंडो से पीट कर घायल कर दिया। अस्ती कालोनी निवासी नियाज खान की पुत्री दुकान सामान लेने गई थी। तभी कालोनी के ही कुछ युवकों ने गाली गलौज की। वापस लौटकर लड़की ने पिता को बताया। जब नियाज खान उलाहना लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडो से पीटा। गंभीर हालत में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...