रामपुर, जून 13 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक टकराने का विरोध करने पर दबंग ने बंदूक लेकर घर पर हमला कर दिया। घर में मौजूद बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। आंख में बंदूक की बट मार दी। बचाव में आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित बुजुर्ग शहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुइयां अंगूर वाली मस्जिद निवासी बुजुर्ग कमालुद्दीन का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी मोहल्ले में रहने वाला आसिफ बग्गा बाइक से निकला। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग के साथ मारपीट और धमकी देने में केस दर्ज बुजुर्ग के अनुसार आसिफ दबंग प्रवृत्ति का है और आए दिन लोगों से झगड़ा करता है। आसिफ ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने विरोध करते हुए सही तरीके से बाइक चलाने...