नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- या डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से करोड़ों की ठगी में तीन धरे नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 82 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल रूप से फर्जी गिरफ्तारी दिखाकर उनसे 1.16 करोड़ रुपये जबरन वसूलने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मामले में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को फर्जी गिरफ्तारी का आदेश दिखाया और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर इसी बैंक खाते के खिलाफ कुल 32 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग 24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी शामिल है। तकनीकी विश्लेषण और वित्तीय जांच के बाद हिमाचल प्रदेश और बिहार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.