बुजुर्ग को छत से फेंकने के आरोप, दोनों पैर टूटे, केस दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 25 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग को बंधक बना कर मारपीट करने और बिल्डिंग की छत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। घटना में पीड़ित के दोनों पैर टूट गए। सिर में भी गंभीर चोटें आई है। पीड़ित के बेटे ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सलेमपुर महदूद निवासी कुनाल प्रजापति ने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 11 बजे उसके पिता पूनमचंद परिचित के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में राघव निवासी सुल्तानपुर माजरी और मोहित निवासी जमालपुर खुर्द ने पिता का रास्ता रोक कर गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर पिता को जायसवाल कंपाउंड बिल्डिंग निकट हनुमान मंदिर वाली गली बैरियर नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.