बहराइच, जून 16 -- बहराइच। हरदी थाने के रमपुरवा गांव निवासी राम मिलन (70) पुत्र बाउर सोमवार रात मकान के बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दरवाजे की चौखट में छिपे सांप ने उसके पैर में डंस लिया। उसकी चीख पर दौड़े परिजनों की निगाह सांप पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सर्प को बोरे में कैद कर लिया। उधर हालत बिगड़ने पर तत्काल वृद्ध व सर्प को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- वृद्ध को सर्प ने डंसा, बिगड़ी हालत यह भी पढ़ें- घास काट रही महिला को सांप ने डसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...