आगरा, मार्च 29 -- थाना एकता क्षेत्र में बुजुर्ग को एक युवक ने रास्ता रोककर मारपीट की और ईंट-पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित के बेटे दिनेश कुमार निवासी बगीची देवरी रोड एकता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बेटे दिनेश ने बताया कि 28 मार्च की शाम उनके बुजुर्ग पिता शिवराम घर लौट रहे थे। बगीची चौराहा पर आरोपित शिवम निवासी जस्से का नगला ने रास्ता रोककर मारपीट की। ईंट-पत्थर लगने से पिता का सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.