लखीसराय, मई 6 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 10 में बुधवार को बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान नया टोला निवासी स्व अर्जुन मंडल के 59 वर्षीय पुत्र साधू मंडल के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप नजदीकी परिजन पर लगाते हुए उनके खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...