देहरादून, मार्च 1 -- देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र के मोहिनी रोड निवासी एक बुजुर्ग के चार अलग-अलग बैंक खातों से बिना किसी ओटीपी, फोन कॉल या लिंक के 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। 70 वर्षीय रवि प्रकाश चौरसिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 से 18 फरवरी के बीच उनके कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई, पीएनबी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के खातों से कुल रकम ट्रांसफर हुई। ठगों ने यह रकम गुलशन कुमार, मिजानुर रहमान, आर्यन चौधरी समेत ब्लिंकिट के जरिए ट्रांसफर की। हैरानी की बात यह है कि बुजुर्ग के पास न तो कोई संदिग्ध मैसेज आया और न ही उन्होंने कोई पिन या बैंकिंग जानकारी साझा की। बैंक स्टेटमेंट चेक करने पर उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि शिकायत पर शनिवार को अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.