गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। साइबर अपराधियों ने वैशाली निवासी बुजुर्ग के दो खातों से 12.35 लाख रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की शिकायत वैशाली सेक्टर-2बी स्थित साधना योजना निवासी 71 वर्षीय धीरज पाल सिंह ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में उनके दो खाते हैं।

अनाधिकृत निकासी एक खाते से अलग-अलग माध्यमों से कई लेनदेन किए गए, जिससे कुल 12 लाख 35 हजार रुपये की अनाधिकृत निकासी हो गई।

मामले की जांच एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन जून को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...