कौशाम्बी, मार्च 8 -- सैनी कोतवाली के रामपुर धमांवा में शनिवार को खेत में चरी काट रहे बुजुर्ग को पोते ने ही कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पोते व बहू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रामपुर धमांवा में शनिवार को करीब तीन बजे बाबूलाल सरोज (70) अपने खेत में चरी काट रहा था। इसी दौरान वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पोते नितिन सरोज ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो वह भागा। मृतक की पत्नी गुलजारा देवी रोते-बिलखते हुए पहुंची। जानकारी होने पर एसपी राजेश कुमार, एएसपी राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान गुलजारा देवी ने सीधे आरोप लगाया था कि पोता नितिन जमीन बेचकर रुपया देने की मांग कर रह...