लखीमपुरखीरी, जून 1 -- पसगवां थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में एक व्यक्ति के खेत में पड़ रही अंडरग्राउंड पाइप लाइन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुए विवाद में गहरे नाले में गिर जाने से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पसगवां सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के पुत्र अमित पाल ने बताया कि रविवार को शाम 6 बजे करीब वह मोटर से दूसरे खेत को अंडर ग्राउंड पाइपलाइन डला रहा था। रास्ते में पड़ रहे दूसरे खेत के मालिक से अनुमति लेकर लाइन बिछ रही थी। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत इसको लेकर खेत मालिक के परिवार और अन्य लोगों ने एक राय होकर खेत पर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। उसके पिता रामपाल (60) की लात घूंसो से पिट...