प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- लालगंज। इलाके के कटरा दुग्धा निवासी 65 वर्षीय भाईलाल की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर गए। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने भाईलाल को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर जहर खाने की आशंका जताई गई है। हालांकि परिजनों की तरफ से इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। इस बारे में लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...