नैनीताल, दिसम्बर 7 -- हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव निवासी एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 12 जुलाई 2025 को बीयरशिवा स्कूल के पास एक बस ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका कई अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन 6 नवंबर को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...