गंगापार, अप्रैल 12 -- मऊआइमा थाना क्षेत्र के बोड़ीपुर धरौता गांव में 65 वर्षीय लल्ली देवी पाल की मौत अत्यधिक गरीबी और कर्ज के बोझ से मानसिक रूप से परेशान थीं, जिसके चलते यह दु:खद घटना घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद अपने साथियों के साथ रविवार को पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने बोड़ीपुर धरौता पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और मौके पर ही तहसीलदार और एसडीएम से फोन पर वार्ता कर घटना की निष्पक्ष जांच व पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...