फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- कायमगंज। क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी बुजुर्ग अरविंद कुमार की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाये। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव घर ले गए जहां बुजुर्ग का शव देख कोहराम मच गया। महिला ने पी लिया जहर, हालत गंभीरकायमगंज। शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...