गोंडा, अप्रैल 25 -- करनैलगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने आए बुजुर्ग का इलाज का पैसा उचक्कों ने उड़ा दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजेपुर मलौली निवासी 76 वर्षीय बलिकरन सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने आए थे। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। वह एक्सरे रूम के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे । उसी बीच किसी उचक्के ने उनके कुर्ते की जेब में रखे 2280 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि वह इलाज कराने के लिए पैसा इकट्ठा करके लाए थे। उन्होंने कस्बा पुलिस चौकी पर शिकायत की है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि सीएचसी में दलालों के साथ चोर उचक्के बैठने लगे हैं। जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। चौकी प्रभारी सुमित सिंह ने बताया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच कराई जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.