भदोही, मार्च 14 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत घोसिया के 60 वर्षीय जुल्फिकार अहमद की शुक्रवार की भोर में मौत हो गई। निजी अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजनों ने हंगामा किया। उसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बुजुर्ग की तबियत अचानक गुरुवार की शाम खराब हो गई। पेट में दर्द की शिकायत पर औराई चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के नाम पर मोटी रकम लेने के बाद भी डाक्टरों ने लापरवाही किया। इसके कारण शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। स्वजनों के हंगामा करने पर पुलिस के जवान पहुंचे। चौराहे के पास स्थित उक्त अस्पताल संचालक पर अक्सर आरोप लगते रहते हैं। उसने शुक्रवार को भी मृतक स्वजनों को अपशब्द कहे थे। आरोप है कि मामले में पुलिस आरोपित को बचाने का काम...