बिजनौर, मार्च 9 -- नजीबाबाद। विशाल भारतीय किसान यूनियन की ओर से अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते (ट्रेड डील) में किसान हितों की सुरक्षा सुनिश्चत किये जाने सहित अनेक समस्याओं को लेकर एसडीएम नजीबाबाद को एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी एड. के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते के कारण कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी है। देश के किसानों की कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानों को प्रतिवर्ष चार लाख करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिती दयनीय हो रही है। देश के कृषि क्षेत्र को किसी भी मुक्त व्यापार समझौते एफटीए बाहर किये जाने, विदेशों से सस्ते आयातित कृषि उत्पादों पर पर्याप्त सीमा शुल्क बनाए रखने, बुजुर्ग क...