उन्नाव, जून 14 -- उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के हिलगी गांव में रविवार दोपहर वृद्ध का पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव के रहने वाले 60 वर्षीय रामसुमेर के खेत दही थाना क्षेत्र के हिलगी गांव में है। भतीजे सौरभ के अनुसार रविवार सुबह खेत जाने की बात कह कर चाचा निकले थे। विवाह नहीं हुआ था। उसके बाद पुलिस से सूचना मिली नीम के पेड़ में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- खेत गए वृद्ध का शव आम के पेड़ से लटकता मिला दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कोई आरोप नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...