धनबाद, मई 5 -- लियाफी ने 60 वर्ष की आयु वाले अभिकर्ताओं को लाईफ सर्टिफिकेट देने के बजाए उन्हें प्रताड़ित करने को लेकर बीमा प्रबंधक के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया है। सोमवार को सिंदरी में आयोजित प्रेस मीट में लियाफी के मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह ने बताया कि लाइफ सर्टिफिकेट के मामले को लेकर न्यायालय में रिट याचिका दायर की जाएगी। बीमा मंडल सचिव ओमेश्वर सिंह ने नौजवानों को बीमा निगम से जोड़ने की जरुरत बताई। कहा कि बीमाधारकों को समुचित बोनस बढ़ाने कर्ज अथवा लेट फीस पर देय बोनस का अनुपातिक व्याज कम करने संबर्द्धन स्वावलंबन की राशि व्याज सहित लौटाने अभिकर्ताओं को पेशन देने विकलांगता हित लाभ देने सहित अन्य मांगों को लेकर लिआफी नें संघर्ष की मुनादी की है। कार्यक्रम में बीमा निगम की धनबाद शाखा टू का स्थानांतरण सुविधायुक्त स्थान पर करने की भी मांग की...