बोकारो, अप्रैल 25 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में शनिवार को दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कक्षा अरूण (प्रवेश) से दशम तक के भैया-बहनों के 165 दादा-दादी एवं नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि तरंगा उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक सुधारंजन यादव, मवि तेलो के सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय, प्रकाश कुमार, दिनेश वर्णवाल, आरती, किरण, संजय गिरि के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सुधारंजन ने कहा कि बुजुर्ग हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उनका स्नेह और अनुभव हमेशा काम आता है। आज के बच्चों को घर के बुजुर्गो से बहुत कुछ सीखने और संस्कार ग्रहण करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह में भवुक हुए बुजु...