पटना, जनवरी 3 -- राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को जरूरत के समय उनके घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। राज्य के लोगों से सुझाव भी मांगे हैं ताकि इसका बेहतर ढंग से कार्यान्वयन किया जा सके। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में जब से हमलोगों की सरकार बनी तब से न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए हमलोगों ने समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान और हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। हमलोगों ने पूरे बिहार को अपना परिवार माना है। सबके मान और सम्मान का पूरा ख्याल रखा है। अब राज्य में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मान के साथ आसानी से जीवन व्यतीत कर सकें इसे ले...