बुजुर्गों के सुरों से सजी शाम
प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज। बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति प्रयागराज की ओर से गुरुवार को एक रेस्तरां में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. पीके सिन्हा ने कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से आपस में संपर्क बनाकर वृद्धावस्था के एकाकीपन को दूर करने का प्रयास किया जाता है। संध्या में सर्वेश मिश्र, प्रेमा राय, राम किशोर, मीना मेहरोत्रा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडेय, उमेश श्रीवास्तव व पियूष अग्रवाल आदि ने एक से बढ़कर एक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति की। सहयोग में विनीत राय, महेंद्र कुमार, अर्चना सिंह व वंदिता शुक्ला मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.