बुजुर्गों के साथ दिव्यांगों की समस्याएं भी सुलझाएगी सीपीयू
गोरखपुर, जुलाई 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस की छवि को जनहित और संवेदनशीलता से जोड़ने की दिशा में गोरखपुर जोन पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के बाद अब कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) दिव्यांगजनों तक भी पहुंचेगी। पुलिस टीमें उनसे मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगी, आवश्यक सहायता का आकलन करेंगी और जरूरतमंदों की सूची तैयार करेंगी, ताकि संबंधित विभागों के समन्वय से उनकी मदद कराई जा सके। डीजी जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर जोन के सभी जिलों के प्रत्येक थाने में गठित कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट यह अभियान चला रही है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाले इस अभियान के पहले चरण में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के घर पहुंचकर पुलिसकर्मी उनका हालचाल जान रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.