पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत मातृशक्ति ने वृद्ध सेवा आश्रम में नए डाइनिंग हाल का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि राजेन विद्यार्थी ने शुभारंभ करते हुए इसे दिल से जुड़ाव वाला प्रयास बताया। विशिष्ट अतिथि विनय कृष्ण ने कहा कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है। अध्यक्षा अदिति जायसवाल ने बताया कि आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को बेहतर एवं व्यवस्थित भोजन व्यवस्था का महज एक प्रयास भर है। संस्थापक अध्यक्ष मोनिका बंसल ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सतीश जायसवाल, रूपाली अग्रवाल, मोहन गुप्ता, वृद्धसेवा संस्थान के अध्यक्ष विनोद कुमार वैश्य, सचिव देवेश बंसल, मुरली मनोहर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, एसपीएस संधू, अश्वनी अग्रवाल, कार्तिक भसीन, अंशुल अग्रवाल, अनिल सिंह, अंजलि अग्रवाल, दीपाली पुरी, अंजू सिंह, नीन...