बुजुर्गों के रहन-सहन और खान-पान को देखा, समस्याएं सुनीं
बलिया, मई 16 -- बलिया, संवाददाता। जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव चंद्रप्रकाश तिवारी ने शनिवार को गड़वार स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। वहां रहने वाले बुजुर्गों के रहन-सहन, खान-पान तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। अधीक्षक को निर्देशित किया कि सीएमओ को पत्र भेजकर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सीय शिविर आयोजित कराएं। कहा कि यदि किसी वृद्ध को किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।निरीक्षण के बाद वहां विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजित हुआ। इसमें बुजुर्गों को विधिक अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी गई। सचिव ने विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.