कौशाम्बी, मार्च 28 -- ओसा स्थित वृद्धाश्रम में शनिवार को निबंध एवं संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के निर्देशन में संस्था निर्मल तमसा सेवा समिति द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय ने कहा कि हमें बड़े बुजुर्गों का सदैव आदर और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों को सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर एडवोकेट प्रिया सिंह, आरती, अंकिता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। प्रबंधक ने...