पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में अन्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्कृत विभाग की प्रभारी डॉ. राखी मिश्रा ने परिवार में बुजुर्गों का महत्व रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे बुजुर्गों के प्रति पर्याप्त स्नेह और सम्मान प्रकट करें। उन्होंने दिन का कुछ समय बुजुर्गों के पास बिताने को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अनुशासन अधिकारी दुर्गेश धर द्विवेदी ने भी बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करने को प्रेरित किया। शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी मुकुल कुमार ने भारतीय संस्कृति में श्राद्ध पक्ष में बुजुर्गों को श्रद्धांजलि देने के महत्व को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गोरौल में वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन उन्होंने परिवार में बुजुर्गों के योगदान को ...