आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को फरिहा स्थित वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा नेता और समाजसेवी इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने अंगवस्त्रम और कपड़े भेंटकर बुजुर्गों का सम्मान किया।बुजुर्गों का हाल-चाल पूछने के साथ ही उन्हें अपने हाथ से खाना खिलाया। इस मौके पर इं. सुनील ने कहा कि वृद्धजनों को भले ही अपनों ने अकेला छोड़ दिया हो, लेकिन समाज में आज भी ऐसे लोग हैं, जो उन्हें अपना परिवार मानते हैं। माता-पिता की सेवा हमारी संस्कृति और संस्कार है। उन्होंने कहा कि अगर बचपन में माता-पिता भी अपने बच्चों को यूं ही छोड़ देते, तो शायद उनका भविष्य ही अंधकारमय हो जाता। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : आज जब माता-पिता को सबसे ज्य...