गुमला, जून 15 -- गुमला, संवाददाता । पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर ओल्ड एज होम गुमला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बुजुर्गों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। प्रधान जिला जज ने बुजुर्गों के बीच मिठाई और बिस्किट भी बांटे। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार की मजबूत नींव हैं और उनकी देखभाल समाज की जिम्मेदारी है।डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने कहा कि वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और किसी भी समस्या पर विधिक सहायता ली जा सकती है। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच पहुंचे न्यायायुक्त, अधिकारों के प्रति ...