जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। जरूरतमंद बुजुर्गों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने मंगलवार को 'सेवा' पहल शुरू की। बिष्टूपुर के सिक्योरिटी क्लब हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पहल की शुरुआत हुई। सेवा के तहत वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य देखभाल, आपातकालीन उपकरण, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सरकारी योजनाओं की जानकारी और जरूरी सेवाओं से जोड़ा जाएगा। संस्था बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करने और जरूरत के समय उन्हें सहयोग उपलब्ध कराने के लिए काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...