रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन विभाग द्वारा ओरमांझी में बुजुर्गों पर किए गए छः महीने के अध्ययन में सामने आया है कि स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक स्थितियां भी उनकी जीवन गुणवत्ता को गहराई से प्रभावित करती हैं। अध्ययन में शामिल 71.8% बुजुर्ग 60 से 69 वर्ष की आयु वर्ग के थे, जिनमें 52.4% निरक्षर और 49.5% पेंशन पर आश्रित थे। निष्कर्ष बताते हैं कि खुद का आय स्रोत न होना, कम आय, न्यूक्लियर परिवार में रहना, एकाकीपन, कम शिक्षा तथा दैनिक कार्यों में कठिनाई जैसे कारक जीवन स्तर में गिरावट लाते हैं। इसके अतिरिक्त, एक से अधिक बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों का जीवन स्तर भी कमतर पाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया में एक चौथाई से अधिक बुजुर्गों की आबादी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...