रुडकी, अप्रैल 10 -- रुड़की। जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने बुजुर्गों के घर पहुंचकर समस्याएं सुनीं। साथ ही अभिभावकों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें किसी तरह से परेशान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कुछ बुजुर्गों की शिकायत मिली थी कि अभिभावक उनका सही से ध्यान नहीं रख रहे हैं। शिकायत पर शुक्रवार को पांच अलग-अलग जगहों पर बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनकी शिकायत सुनी गई। इस दौरान अभिभावकों को निर्देश दिए गए कि उनका सही से ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्हें किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.