कटिहार, सितम्बर 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनके भरण-पोषण और दो पीढ़ियों के बीच आपसी तालमेल व सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के तीन बुनियाद केंद्रों में इंटर-जेनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल वयो अभ्युदय योजना (एवीवाईएवाई) की उप योजना एसएपीएसआरसी के राज्य कार्य योजना के तहत कटिहार सदर, मनिहारी और बारसोई के बुनियाद केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और नई पीढ़ी के बीच ज्ञान एवं अनुभव साझा करने पर जोर दिया गया। इसमें कौशल, कला, शिल्प और परंपराओं से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान, वार्ता-विनिमय, पेंटिंग, ड्राइंग, क्विज, संगीत जैसी सांस्कृतिक गतिवि...