सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज क्षेत्र के उघरपुर चौराहे पर रविवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम से अधिकृत संस्था आदर्श आसरा के माध्यम से भारत सरकार की राष्ट्रीय बायोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 86 बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर शुक्ला ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने लाभार्थियों से सहायक उपकरणों का नियमित उपयोग करने और अन्य जरूरतमंदों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। शिविर में लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कमोड चेयर, छड़ी, ...