फतेहपुर, जनवरी 19 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति एवं आर्मी वाइब्स वेलफेयर संगठन की संयुक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने कहा कि दिनों दिन वृद्धाश्रम तथा धार्मिक स्थलों पर भीख मांगने वाले बुजुर्गों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। कहा कि परिवार वाले सुनियोजित तरीके से मंदिरों के आसपास बुजुर्गों को बैठाया जाता है, जिससे मिलने वाले धन को परिजन प्रतिदिन ले जाते हैं जिससे उनके घर का खर्चा चलाया जा रहा है। वहीं वृद्धाश्रम को भी स्टे होम के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में यहां रहने वाले बुजुर्ग अवकाश लेकर घर तथा रिश्तेदारियों में चले जाते हैं और पुन: कुछ समय पश्चात वापस आ जाते हैं। उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा कि संगठन बुजुर्गों की पारिवारिक पृष्ठभूमि का पता कर प्रशास...