मोतिहारी, जनवरी 20 -- सिकरहना। ढाका पुलिस ने चैनपुर ढाका के एक बुचड़खाने से जब्त सात मवेशी मामले में बुचड़खाना मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की है। मामले में ढाका अंचल के राजस्व अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की है, जिसमें कहा गया है कि एक बुचड़खाने में सात मवेशी को बांधकर रखा गया था। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि जब्त मवेशी को जिम्मानामा पर दे दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...