अलीगढ़, अप्रैल 1 -- छर्रा, संवाददाता। नगर पंचायत छर्रा कस्बा में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अलीगढ़ रोड पर एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक बुग्गी में अधिक मात्रा में ईंटें लादकर ले जाया जा रहा था। अत्यधिक वजन के कारण घोड़ा अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही बुग्गी और उस पर लदी ईंटें भी घोड़े के ऊपर जा गिरीं, जिससे वह बुरी तरह फंस गया। घटना के समय घोड़ा और उसका चालक दोनों ही असहाय स्थिति में थे। चालक आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। शोर सुनकर मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद बुग्गी और ईंटों को हटाया और घोड़े को सुरक्षित बाहर निकाला।काफी प्रयास के बाद घोड़ा उठ पाया और स्थिति सामान्य होने पर चालक उसे लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।यह घटना एक बार फिर ओवरलोडिंग और...