बुग्गावाला में ईद उल अज़हा की नमाज अदा कर दुआ मांगी
रुडकी, मई 28 -- बुग्गावाला, संवाददाता। क्षेत्र में ईद उल अज़हा का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। क्षेत्र के गोकुलवाला, तेलपुरा, शहीदवाला ग्रंट, बंदरजुड़ सहित आसपास के गांवों में सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सुन्नत के अनुसार कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जो पूरे दिन चलता रहा। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गांवों में लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पहुंचकर ईद की खुशियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- ईदगाहों में गूंजी तकबीर, अमन-चैन की मांगी दुआएं त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। संव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.